ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ में 26 -27 को भारी बारिश का येलो अलर्ट

रायपुर , 25 जून । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सोमवार को बारिश की स्थिति कम रही, जहां दिनभर धूप-छांव का की स्थिति निर्मित रही। इससे लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे. प्रदेश में 26 जून से अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

आज मंगलवार को सुबह से रायपुर में बादल छाये हुए हैं, मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम को गरज- चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में भोपालपटनम में 15 सेंटीमीटर, अहिवारा में 6, घुमका, खैरागढ़ में 4, राजिम, भखारा, डोंगरगढ़, गोबरा नवापारा, बेलतरा,औंधी में 3, बोरी, पलारी, हसौद, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बड़ेराजपुर, धमतरी, पेंड्रा रोड, कुकरेल, खरोरा 2 वर्षा हुई।

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तथा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

वहीं एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण महाराष्ट्र तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. इसके कारण प्रदेश में आज 25 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

वहीं 26 जून को मौसम विभाग के मुताबिक पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर चांपा जिले में हैवी रेन फॉल का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 27 जून को प्रदेश के गारियाबंद, धमतरी, रायगढ़, बलरामपुर, सरगुजार, कोंडागांव, और कांकेर जिले में हैवी रेन फॉल का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *