ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोलकाता में गोलीबारी के मूल आरोपित को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया

कोलकाता, 19 जून । पार्क स्ट्रीट इलाके के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी की घटना में मुख्य आरोपित सोना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पार्क स्ट्रीट गोलीबारी में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के बाद एक युवक पर गोलियां चलायी गयीं। उनके दाहिने पैर में गोली लगी । युवक को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पुलिस को पता चला कि फायरिंग बाइक को लेकर हुई रंजिश के कारण हुई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सोना नाम के शख्स ने उस पर गोली चलाई है। पुलिस उस दिन से सोना की तलाश कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर पीड़ित युवक की सोना व उसकी टीम से बाइक को लेकर मारपीट हो गयी थी।

इसे भी पढ़े…..झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, राज्य के सभी स्कूल की कक्षा सुबह सात से 11: 30 बजे तक चलेगी

घटना की जांच के दौरान तीन लोगों को शनिवार रात और एक अन्य को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉलिन स्ट्रीट निवासी 31 वर्षीय आसिफ अहमद, मिर्जा गालिब स्ट्रीट निवासी 41 वर्षीय फारूक खान, मिर्जा गालिब स्ट्रीट निवासी 24 वर्षीय अफसर अली और उसका बहनोई सब्बीर शामिल हैं। इन्हीं से पूछताछ में सोना के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर उसे धर दबोचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *