ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दक्षिण बंगाल में बरकरार रहेगी गर्मी, उत्तर में बारिश का सिलसिला जारी

कोलकाता, 17 जून (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी बढ़ गई है। दक्षिण बंगाल में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में दिन भर बारिश की संभावना है। बुधवार को इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *