October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी ग्रामीण की हत्या

जिला कोण्डागांव के केशकाल के धनोरा क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बीती रात का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला कोण्डागांव के धनोरा थाना क्षेत्र के तिमरी गांव का युवक दिनेश कुमार मंडावी बीती देर रात को एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा ही था कि नक्सलियों ने उस पर धावा बोल दिया और उस पर मुखबिरी का का आरोप लगाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल नजर आ रहा है।

घटना की की पुष्टि धनोरा थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने करते हुए कहा कि तिमड़ी स्कूल पारा में रहने वाला दिनेश मंडावी 33 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता था, अपने साले के साथ गांव के ही एक परिवार के घर चल रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात गया हुआ था ।शादी से वापस पैदल अपने घर साले के साथ जा रहा था कि अचानक पहले से घात लगाए 3 से 4 नक्सली आ पहुंचे और दिनेश की पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। साथ में मौजूद साले ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

घायल को पहले धनोरा लाया गया उसके बाद बेहतर उपचार के लिए केशकाल के अस्पताल लाया गया। जहां उपचार से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.