ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्वालियर में बाल सुधार गृह से भागे 5 बाल अपचारी, हत्या सहित अन्य मामलों में थे बंद

ग्वालियर में बाल संप्रेक्षण गृह से हत्या सहित अन्य सनसनीखेज मामलों में बंद पांच बाल अपचारी भाग गए। शुक्रवार अलसुबह पांचों ने बाथरूम के रोशनदान को तोड़ा और ग्रिल निकालकर भाग निकले। लगातार यह तीसरी घटना है, जिसमें बाल अपचारी भाग गए। सूचना के बाद एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी अखिलेश रैनवाल, सीएसपी राजीव जंगले पूरी फोर्स के साथ थाटीपुर यूनिवर्सिटी रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे। सीएसपी राजीव जंगले ने कहा, पांच बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े बजे हुई। बाल संप्रेक्षण गृह में कुल 12 बाल अपचारी रह रहे थे। भागने वाले पांचों बाल अपचारी एक ही रूम में रहते थे। भागने वाले बाल अपचारियों में से 4 चोरी और एक हत्या का आरोपी है। सुबह करीब 6.15 बजे दूसरे बाल अपचारी बाथरूम की तरफ गए तो ग्रिल टूटी दिखी। इसके बाद उन्होंने सूचना दी। पुलिस को आशंका है कि फरार बाल अपचारी कई दिनों से योजना बना रहे थे। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो यह हक़ीक़त सामने आई। बीती रात भागने से पहले सीसीटीवी कैमरा घुमाया। हालाँकि यह भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद यह लोग भाग गए। पुलिस ने उनके रिकॉर्ड निकाल लिए हैं। फरार हुए बाल अपचारियों को 4-5 महीने पहले ही बाल संप्रेक्षण गृह में लाया गया था। ये ग्वालियर, राजगढ़, भिंड, मुरैना के रहने वाले हैं। इन पर ग्वालियर के मुरार, माधौगंज, जनकगंज और भितरवार थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके घर और रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। यह लगातार तीसरी घटना है जिसमें बाल अपचारी भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *