ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: आईजी

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरदी ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर में धार्मिक भावनाओं के खिलाफ संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने के मामले का सख्त संज्ञान लिया है। किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीसीआर श्रीनगर में आईजीपी कश्मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस सभी धर्मों और विभिन्न संप्रदायों और आस्थाओं से जुड़े लोगों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हमने (जीएमसी श्रीनगर) की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

आईजीपी ने कश्मीर के लोगों से अनुरोध किया कि वे कानून और व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने वाली अफवाहों का शिकार न बनें। उन्होंने कहा कि हम निहित स्वार्थों को कश्मीर में सांप्रदायिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देंगे।

इस बीच पुलिस ने कहा कि जीएमसी श्रीनगर के एक छात्र द्वारा एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने के बाद धारा 153, 153 ए, 295 ए, 505, (2) आईपीसी के तहत एक आपराधिक मामला, एफआईआर संख्या 13/24/ 6 जून, 2024 को पुलिस स्टेशन करनगर में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों व झूठी सूचनाओं को फैलाने से बचें। उन्हें असामाजिक तत्वों के झूठे प्रचार का शिकार नहीं होना चाहिए। भड़काऊ कृत्य व उकसाने में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *