• January 1, 2026

बशीरहाट में तृणमूल कार्यकर्ता का सिर फटा, कई जगहों पर अशांति

 बशीरहाट में तृणमूल कार्यकर्ता का सिर फटा, कई जगहों पर अशांति

उत्तर 24 परगना, 01 जून (हि.स.)। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान शनिवार को कई जगहों पर तनाव बरकरार रहा। झड़प में तृणमूल एवं भाजपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता-समर्थक घायल हुए हैं। संदेशखाली के खुलना इलाके में बूथ नंबर 177 की पंचायत सदस्य मनिका मंडल के पति और स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता रामकृष्ण मंडल का सिर फोड़ दिया गया। इसको लेकर भाजपा पर आरोप लगाए गए। भाजपा ने पिटाई के आरोपों से इनकार किया है।

भाजपा के बशीरहाट संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष तापस घोष ने कहा कि तृणमूल पंचायत सदस्य मोनिका मंडल के पति रामकृष्ण मंडल बूथ पर कब्जा करने के लिए एक टीम के साथ गए थे। तभी ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की मारपीट में रामकृष्ण घायल हो गये। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

इस बीच, बशीरहाट के हिंगलगंज ब्लॉक के भवानीपुर में बूथ संख्या 66 पर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों के बीच झड़प हुई। भाजपा के बशीरहाट संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष तापस घोष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भवानीपुर में वोट नहीं कर पा रहे हैं। तृणमूल के गुंडे भाजपा एजेंट पर हमला कर रहे हैं। यह उचित नहीं है।

मंडल ब्यारमारी ग्राम पंचायत के संदेशखाली के बूथ संख्या 25 में एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। बशीरहाट मंडल नंबर-2 में क्षेत्रनाथ फ्री प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर तृणमूल ने कथित तौर पर जाम लगा दिया। वहां भाजपा के पोलिंग एजेंट को बूथ में घुसने नहीं दिया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *