October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर में खून से लथपथ अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

जिला के जामुगुरीहाट के सामधरा पानीगांव में एक व्यक्ति की मौत को लेकर इलाके में सनसनी व्याप्त है। मृतक के परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मृतक की मां और बहन आज शिवसागर से घर पहुंचकर समूची घटना को देखने के बाद कहा है कि मेरे पुत्र की किसी संपर्की ने हत्या की है। माना जा रहा है कि तीन दिन पहले युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था।

सूचना मिलते ही मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया है कि जमुगुरीहाट के सामधरा पानीगांव में बीती देर रात को एक युवक का शव मिला। युवक का शव बीती रात को घर के पीछे पाया गया। पीड़ित के परिवार को संदेह है कि उसकी पूर्व नियोजित हत्या की गयी है।

मृतक रितुमणि नाथ एक मैकेनिक के रूप में काम करता था। वह पिछले कुछ समय से अपने आवास में अकेले रह रहा था। मृतक की मां कुछ दिन पहले शिवसागर में अपनी बेटी के घर गयी हुई थी। रितुमणि रोजाना फोन पर अपनी मां और बहन के संपर्क में था। बीते बुधवार की रात को बहन ने जब फोन किया तो उसका फोन स्वीच आफ मिला। पीड़िता की बहन और मां ने पड़ोसियों से संपर्क किया और उन्हें उनके आवास पर जाकर स्थिति देखने के लिए कहा।

गांव का एक व्यक्ति गांव सुरक्षा वाहिनी के कार्यकर्ता के साथ उसके आवास पर पहुंचा जहां रितुमणि रहता था। उसने बीती रात को खून से लथपथ युवक का शव घर के पीछे बरामदे में पड़ा देखा। इसकी जानकारी तुरंत पूरे गांव में फैल गयी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा और जांच शुरू कर दी। रितुमणि की बहन और मां आज सुबह शिवसागर से यहां पहुंची और आरोप लगाया कि रितुमणि की हत्या की गयी है। साथ ही कहा कि उसके साथ काम करने वाले सहकर्मी उसकी हत्या में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने इस घटना की पुलिस से उचित जांच की मांग की।
ला शव, हत्या की

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.