ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर की बैठक

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार (30 मई) को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बुधवार को बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने आयुक्त कुंमाऊ मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुंमाऊ परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर को उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम पर उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से दिए गए निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने संचार व्यवस्था के सम्बन्ध में बीएसएनएल की ओर से एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर मानकों के अनुसार हाट लाइन, वाई-फाई कनेक्शन की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट/हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग की आवश्यक मरम्मत आदि की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति आदि के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारी तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *