ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घोलतीर में पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मृत्यु

जनपद रुद्रप्रयाग-घोलतीर में चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार घोलतीर में पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह, निवासी घोलतीर, रुद्रप्रयाग चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। इसी दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई।

फायर स्टेशन रतूड़ा की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम की ओर से उक्त महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *