ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूटिलिटी दुर्घटना में चालक की मौत

चंबा थाने के तहत देहरादून से चंबा की ओर आ रहा यूटिलिटी वाहन कद्दूखाल के पास गुरुवार को तड़के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

चंबा थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। चालक सुमन (32) पुत्र शूरवीर सिंह मौके पर ही मृत पाया गया। वह ग्राम सिवालीपातल तहसील कंडीसौड़ (टिहरी) का निवासी था। दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों का दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *