ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान इंफाल पूर्वी जिले के सबुंगखोक खुनाओ-ट्विचिन रेंज से तीन तात्कालिक लंबी दूरी के मोर्टार (पोम्पी), एक .303 राइफल, दो 12 बोर की बंदूकें, 25 लाइव राउंड कारतूस, एक चीनी रेडियो सेट, दो 36 नंबर हैंड ग्रेनेड बिना डेटोनेटर के बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *