ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कंटेनर और ट्रक की टक्कर, चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल

कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडरमा घाटी नौवां माइल के समीप मंगलवार की सुबह कंटेनर और ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक और उप चालक हो गए। घायल की पहचान अजय यादव (40 ), जितेंद्र यादव (38) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कंटेनर बंगाल से सामान लोड करके बिहार की तरफ जा रहा था।

कोडरमा घाटी नौवां माइल के पास विपरीत दिशा से ट्रक जाकर जोरदार टक्कर हो जाने से ट्रक चालक और उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के सहयोग से दोनों घायलो को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *