ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर करनवास थाना क्षेत्र में ग्राम भाटखेड़ी जोड़ के नजदीक रविवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार रविवार रात हाइवे स्थित ग्राम भाटखेड़ी जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक केए 63 0105 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ओमप्रकाश (40) पुत्र मोतीलाल गुर्जर निवासी कुराड़िया थाना बोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि बाइक चालक युवक बादलखेड़ी से कुराड़िया जा रहा था तभी भाटखेड़ी जोड़ के नजदीक हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *