ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मॉकड्रिल कर आग से बचाव को लेकर किया जागरूक

फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सरकारी संस्थानों और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग की ओर से सोमवार को आग से बचाव को लेकर मॉकड्रिल किया गया।अग्निशमन विभाग के प्रभारी डी.एन.प्रसाद की अगुवाई में विभाग के कर्मचारियों ने संस्थान में काम करने वाले लोगों को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरूक किया।

आग लगने पर भागने के बजाय सावधानी बरतने पर आग पर काबू पाया जा सकता है।विभाग के प्रभारी डी. एन.प्रसाद के साथ कर्मचारी सुरेंद्र कुमार शर्मा,राजीव कुमार और सरूण कुमार मालाकार ने आग लगने पर बरती जाने वाले सावधानी और अग्निशमन यंत्र के उपयोग का मॉकड्रिल किया।अग्निशमन यंत्र के सही ढंग से उपयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

विभाग की ओर से विभिन्न नर्सिंग होम,चिकित्सीय क्लीनिक सहित फाइनेंशियल कंपनी के संस्थान में मॉकड्रिल कर आमलोगों को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *