October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ई-रिक्शा, टैम्पो की अवैध पर्ची काटते नगर आयुक्त ने पकड़ा रंगे हाथ

-कैन्ट स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर के नीचे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के पास हो रही थी अवैध वसूली

– एमपास डिवाइस से ही होगी निर्धारित शुल्क वसूली

कैन्ट स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर के नीचे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के पास ई-रिक्शा, टैम्पो चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर गुरूवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने दल बल के साथ स्टैंड पर छापेमारी की। इस दौरान स्टैंड संचालक रमाशंकर पाण्डेय के नाम से छपी रु. 10/- एवं रु0.15/-रूपये की अवैध पर्ची मिली। छानबीन में पाया गया कि किसी भी पर्ची पर क्रमांक नहीं था। उस पर नगर निगम, वाराणसी लिखा था, जबकि आवंटित वाहन स्टैंडों के लिए एमपास डिवाइस के माध्यम से शुल्क लेने के लिए आदेशित किया गया है। नगर आयुक्त ने सभी पर्ची को जब्त कर लिया। उन्होंने सम्बन्धित स्टैंड संचालक के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए मौके पर उपस्थित सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को निर्देशित किया। नगर निगम के राजस्व विभाग ने सम्बन्धित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने दुर्गाकुण्ड स्थित स्टैंड की जांच की तो पाया कि वाहन स्टैंड का संचालक अवैध रूप से पर्ची काट कर अवैध रूप से वसूली कर रहा है। सहायक नगर आयुक्त ने तत्काल सभी पर्ची को जब्त कर सम्बन्धित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही प्रारम्भ कर दी। नगर आयुक्त ने सभी ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि प्रत्येक दशा में ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा के शुल्क की वसूली एमपास डिवाइस के माध्यम से किया जाय, इसका अनुपालन न करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा चालको से अपील की कि कागज की छपी पर्ची स्वीकार न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.