ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पोस्टमार्स्टम आनलाईन करने वाला धमतरी प्रदेश का पहला जिला बना

कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर पोस्टमार्टम आननलाईन करने वाला धमतरी जिला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। बीते छह मई से शुरू हुआ आनलाईन पोस्टमार्टम सिस्टम के तहत जिला अस्पताल धमतरी सहित सिविल अस्पताल नगरी और कुरूद एवं मगरलोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आनलाईन पीएम के लिए मैप किया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले 43 डाक्टरों को पोर्टल में मैप किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इसमें शव परीक्षण की पूरी प्रक्रिया को आनलाईन किया गया है। इसके जरिए शव परीक्षण के लिए प्राप्त आवेदन, प्रतिवेदन, शव परीक्षण रिपोर्ट की पूर्णता आनलाईन किया गया है। साथ ही शव परीक्षण के बाद रिपोर्ट जनरेट करने में लगने वाले समय को भी कम किया गया है। जिले में अब तक छह पोस्टमार्टम आनलाईन किए जा चुके हैं। इस आनलाईन पोर्टल के माध्यम से मृतक के रिश्तेदारों, संबंधित थानेदार, कान्स्टेबल सहित कलेक्टर एवं एसपी को शव परीक्षण शुरू होने की सूचना, शव परीक्षण संपन्न होने का समय एवं शव परीक्षण प्रतिवेदन बनाने के बाद एसएमएस के माध्यम से तुरंत जानकारी उपलब्ध हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *