ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरे पापा गुरुग्राम के सांसद बनकर करेंगे पूरा विकास: जूही बब्बर

गुरुग्राम लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने कहा कि जब जनता उन्हें चुनाव में जिता रही है तो उनका भी फर्ज बनता है कि उन्हें सुविधाएं दें। जिन लोगों ने भरोसा जताया है, उनका भरोसा पूरा करें। उन लोगों की समस्याओं का समाधान करें। यह बात उन्होंने शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान उनके पति टीवी कलाकार अनूप सोनी, उमेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता पंकज डावर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जूही बब्बर ने कहा कि यहां के सांसद पांच साल में नजर नहीं आते, जब नजर आते हैं तो इंस्टाग्राम की रील बनाते हैं। ऐसे में उनका सांसद होने का क्या मतलब। जूही बब्बर ने कहा कि उनके पापा जहां से भी सांसद बने हैं, वहां विकास के खूब काम किए हैं। उनके किए हुए कार्यों को वहां की जनता आज भी याद करती है। जूही बब्बर ने कहा कि मेरे पापा 1973 से अभिनेता हैं और पिछले 25 साल से राजनेता हैं। उन्हें सिर्फ अभिनेता ना कहें। अब तक उन्होंने उत्तर प्रदेश से सांसद रहकर बहुत काम किए हैं। बेहद खुशी की बात है कि अब पार्टी ने गुडग़ांव में काम करने का मौका दिया है। गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस को मिली है। यहां हम हैं और मेहनत कर रहे हैं। जूही बब्बर ने कहा कि गुडग़ांव पहुंचकर जो समस्याएं हमें पता चली हैं, सबका साथ रहा और जीत हुई तो उनको सुधारा जाएगा। हम लोगों के बीच में जा रहे हैं तो यह पता चला है कि लोग बदलाव चाह रहे हैं। बदलाव की सोच का भी यह कारण है कि यहां के सांसद ने कुछ नहीं किया।

चुनाव प्रचार के दौरान जनता और खासकर युवाओं से मुलाकात के बाद जूही बब्बर ने कहा कि युवा पीढ़ी भी बदलाव चाह रही है। युवा पीढ़ी में जोश है। मार्केट में चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए जूही बब्बर ने कहा कि युवा बदलाव करने के मूढ़ में हैं। जनता उन्हें सिर्फ अभिनेता ही नहीं, नेता के रूप में भी जनता उन्हें प्यार दे रही है। गुडग़ांव में आगरा, फिरोजाबाद के लोग उनसे मिले हैं। वहां के विकास की बात करके वे पापा को याद कर रहे हैं। जूही बब्बर के पति अनूप सोनी ने कहा कि सोच-समझकर अपना वोट देना। उन्होंने कहा कि भाजपा से जो सांसद रहे हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याएं नहीं सुनी। लोगों के बीच नहीं गए। जनता को सोच-समझकर अपना वोट करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *