ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अजय के लिए देवदूत बनी पुलिस, जंगल से रेस्क्यू कर निकाला

राडी के घने चीड़ के जंगलों में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मलवा निवासी का एक पर्यटक यात्री अजय सिंह भटक गया था, जिससे उत्तरकाशी पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ निकाला।

पर्यटक ने उत्तराखंड पुलिस हेल्पलाइन पर काल की तो पास ही सिलक्यारा उप चौकी और गेंवला पुलिस चौकी से उप निरीक्षक नवीन बिजल्वाण, हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह, प्रदीप रोधाना, अंशूल तोमर ने जंगल में सर्च अभियान चलाया और मोबाइल नेटवर्क पर सम्पर्क करते हुए अजय को जंगल से निकाला और देवदूत बनकर उसकी जान बचाई।

गौरतलब है कि राडी से सिलक्यारा बैंड के लिये पीडब्ल्यूडी का पुराना पैदल मार्ग है और आज इस मार्ग की बुरी दशा है। ऐसा लगता है कि जिम्मेदार महकमा भूल गया कि चारधाम को जोड़ने वाले इस पैदल मार्ग के रखरखाव भी करना है। यात्रा के दौरान आज भी संत महात्माओं के अलावा पैदल यात्री पर्यटक और स्कूली बच्चे हर रोज इस रास्ते में आवागमन करते हैं। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हर वर्ष इस जंगल में राही भटक जाते हैं और कई तो अपनी जान भी खो देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *