ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर रविवार को अंबिकापुर के दरिमा एयर स्ट्रीप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी आगवानी की। श्री साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जेपी नड्डा का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी परिप्रेक्ष्य में जेपी नड्डा सरगुजा लोकसभा के सूरजपुर में भाजपा के जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। सभा में सीएम साय भी अपना उद्बोधन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *