ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस के सभी बड़े नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं:कंवर पाल

दिल्ली कांग्रेस के अध्य्क्ष अरविंदर सिंह लवली और पंजाब के कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा में शामिल होने का बहुत अच्छा फैसला लिया है, इससे भाजपा को और मजबूती मिलेगी। हम प्रदेश में सभी दस की दस सीटों को जीत रहे हैं। यह कहना है भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर का, जो रविवार सुबह जगाधरी अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व दिशा हीन है और इस पार्टी का अब कोई विजन नही है। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान साउथ साफ नार्थ हाफ पर भी कृषि मंत्री ने कहा कि ऐसी कल्पना करना मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने जैसा है, इसमें कोई हर्ज नहीं है। जबकि ऐसा कुछ नही है, न ही यहाँ और न ही दक्षिण में। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संविधान में विश्वास नहीं है और जनता को केवल भ्रमित कर रही है, जनता है सब जानती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा से अंबाला लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया एक बहुत बड़ी बढ़त से जीत हासिल करेंगी। हर जगह पर जनता में उत्साह है और उनको भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 के विजन को देश की जनता जरूर पूरा करेगी और तीसरी बार भी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। इस मौके पर स्थानीय नेता भी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *