ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिटीजन फोरम ने गिरते भू-जल स्तर पर जतायी चिंता

सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक अध्यक्ष बिंटी शर्मा के अध्यक्षता में मधुबन छावनी चौक स्थित होटल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

बैठक में महासचिव सतीश टंडन ने फोरम के गतिविधियों की रिपोर्ट रखते हुए गत बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत किया।इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिटीजन फोरम लोकसभा चुनाव में मतदाताओ की भागीदारी बढाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए डीएम और नर्वािचन आयोग के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों के साथ सामंजस्य स्थापित की जायेगी।

इस कार्य के लिए पूर्व सचिव राम भजन एवं सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में एक समिति का भी गठन किया गया।बैठक में फोरम के सदस्यो ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही नगर निगम के ध्यानाकर्षण के लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।साथ ही भूगर्भ जल को बचाने के लिए लोगो को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया। इसको लेकर अरुण कुमार श्रीवास्तव, रवि कृष्ण लोहिया, अंगद कुमार नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।इसके साथ ही गत दिनो शहर के आसपास हुए अग्निकांड के निरीक्षण का भी निर्णय लिया गया। हुआ।

पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का भी निर्णय लिया गया।इसको लेकर अजय कुमार आजाद एवं रवीश मश्रिा को जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *