ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीसरे चरण में मप्र के 9 संसदीय क्षेत्रों में आज शाम थम जाएगा प्रचार

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के जिन 9 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, वहाँ आज (रविवार) की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के 48 घण्टे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी अभियान चलाया जाता है।

तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिण्ड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) में 7 मई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *