ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर एएसआई की हत्या

जिले में अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रेक्टर ट्राली से कुचलकर एएसआई की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद वाहन चालक रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी अनुसार एएसआई महेंद्र बागरी ब्यौहारी थाने में पदस्थ थे। शनिवार देर रात करीब एक बजे उन्हें क्षेत्र के बड़ौली गांव में अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसआई महेंद्र बागरी और दो अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। जब वे अस्थाई रूप से बने हेलीपैड के नजदीक पहुंचे तो सामने से रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर मिल गया। एएसआई बागरी ने उसे रोकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका। ट्रैक्टर चालक ने रेत से भरा ट्रैक्टर महेंद्र बागरी पर चढ़ाकर उन्हें कुचल दिया। घटना में एएसआई महेंद्र बागरी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *