ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संत शिरोमणि सेन महाराज, ज्ञानी जैल सिंह और मेजर होशियार सिंह दहिया काे जयंती पर किया नमन

सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन महाराज की आज यानि रविवार को जयंती है। आज ही के दिन 05 मई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह और भारत-पाकिस्तान युद्ध में पराक्रम का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह दहिया की भी जयंती है। इस विशेष अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तीनों महान विभूतियों को नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर संत शिरोमणि सेन महाराज को जयंती पर नमन करते हुए कहा परम श्रद्धेय, संत शिरोमणि सेन जी महाराज को जयंती पर सादर नमन-वंदन करता हूं। ज्ञान, आस्था एवं त्याग के माध्यम से आपने भक्ति का वह मार्ग दिखाया जिससे लोक कल्याण की प्रेरणा मिलती है। आपका जीवन दर्शन और ओजस्वी विचार अनंतकाल तक मानवता की सेवा के साथ भक्ति की गंगा को प्रवाहमान बनाए रखेंगे।

एक अन्य संदेश के माध्यम से पूर्व राष्ट्रपति जैल सिंह को जयंती पर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन कार्यरत रहे, भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मेजर होशियार सिंह दहिया को जयंती पर नमन करते हुए सीएम डॉ यादव ने अपने संदेश में कहा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह दहिया जी की जयंती पर कोटिशः नमन् करता हूँ। वीरता एवं साहस के माध्यम से युद्धक्षेत्र में शत्रुओं को परास्त करने वाली आपकी गौरव गाथाएं सदैव युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *