ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुल से नदी में गिरा युवक, मौत

चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगो नदी पर बने पुल से नीचे गिर कर शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया।

मृतक की पहचान संदीप यादव (24) पुत्र बाबूलाल यादव निवासी सरैया सिकंदरपुर के रूप में हुई है। युवक के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक पुल के नीचे कैसे गिरा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *