ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ में नायब तहसीलदार सहित छह पर एफआईआर दर्ज

सरकारी दस्तावेज में मिलीभगत से छेड़छाड़ के आरोप में नायब तहसीलदार सहित छह लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर सेंट्रल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया कि दस्तावेज संख्या 11227 दिनांक 08.01.2014 की, जो इंडोस्मेट की कॉपी, कंप्यूटर से अब निकाली है, उसमें रकबा मौजा बसेलवा का है। रिकार्ड की ऑफिस कापी की इंडोर्समेंट के कोलमो में मौजा, पता, प्रॉपटी आईडी, प्रॉपर्टी नम्बर व मालिक के नाम को किसी प्रकार मिटाया गया है। उन्होंने बताया कि रिकार्ड की ऑफिस कापी के पेज नं0 2 पर मौजा भतौला लिखा है। इस दस्तावेज के साथ संबंधित विभाग की एनडीसी/एनओसी भी संलग्न नहीं है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि दस्तावेज के साथ मिलीभगत करके छेड़छाड़ की गई है और पूरे मामले में धोखाधड़ी व जालसाजी की गई है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार उस दस्तावेज के पंजीकरण में उस एक्ट की धारा 7 का भी उल्लंघना की गई है। इस प्रकरण में नायब तहसीलदार जय प्रकाश, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित, दिनेश व हरेंद्र और क्रेता लखमी चंद और विक्रेता अजय कुमार के खिलाफ सेंट्रल थाना में हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा 7ए और धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी भी मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *