ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शादी में लुटाए पैसे तो नाराज होकर पत्नी कमरे में आकर लगा ली फांसी

जालौन के कदौरा कस्बा के मोहल्ला बम्हौरी निवासी मलखान अहिरवार की पुत्री आकांक्षा की शादी नगर के एक गेस्ट हाउस में रविवार को थी। रात 11 बजे बारात घूम कर गेस्ट हाउस आ रही थी जिस पर आकांक्षा के चाचा पंकज खुशी में डांस कर रहे लोगों पर रुपये लुटाने लगे। इस पर पंकज की पत्नी माया ने विरोध किया तो उसे नागवार गुजरा और वह शादी छोड़कर पत्नी को लेकर घर आ गया। घर में पत्नी के साथ मारपीट करते हुए अपने कमरे में जाकर पंकज ने फांसी लगा ली। इस पर पत्नी ने इसकी सूचना लड़की के पिता को दी तो सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद भतीजी की शादी की रस्में सादगी से ग़मगीन माहौल में पूरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *