ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लहूलुहान हालत में मिली किन्नर, गुप्तांग पर मिले चोटों के निशान

नीमकाथाना के श्रीमाधोपुर थाना इलाके के अरणिया गांव में सोमवार सुबह एक किन्नर लहूलुहान हालत में मिली है। किन्नर जयपुर की रहने वाली है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नर को स्थानीय सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे सीकर रेफर कर दिया गया है। किन्नर का गुप्तांग को काफी क्षति पहुंची है। मौके से एक लकड़ी भी मिला है।

नीमकाथाना जिला पुलिस अधिक्षक प्रवीण ने बताया- सोमवार सुबह लड़की मुख्य सड़क के पास लहूलुहान हालत में मिली। लोगों की सूचना पर श्रीमाधोपुर थाने की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने किन्नर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन किन्नर की हालत बहुत अधिक खराब होने कारण उसे सीकर रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस की एक टीम किन्नर के साथ गई है। पुलिस ने किन्नर के परिजनों को भी घटना सूचना दी है।

पुलिस के अनुसार किन्नर जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके की रहने वाली हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। आशंका है इन लोगों के बीच में कोई विवाद हुआ। इसके बाद किन्नर के साथ मारपीट की। लकड़ी से प्राइवेट पार्ट डैमेज किया गया। पुलिस किन्नर के साथ आए युवकों की तलाश में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शी श्रीमोधपुर निवासी मुकेश जाट के अनुसार- वह सोमवार सुबह मुख्य सड़क से निकल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर घायल किन्नर पर पड़ी। जब पास जाकर देखा तो किन्नर के शरीर से जगह-जगह से खून निकल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नर को 108 की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सीकर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *