ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शौचालय की टंकी से नेपाली शराब बरामद,एक कारोबारी गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर शराब कारोबारी के बिरुद्ध चलाई जा रही सघन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर पताही थाना पुलिस ने क्षेत्र के कोदरिया गांव से 55 पीस नेपाली कस्तूरी,130 पीस नेपाली सोफिया शराब घर के अंदर बने शौचालय की टंकी से पकड़ा है।

इंस्पेक्टर सह पताही थाना अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोदरिया गांव से घेराबंदी कर शराब कारोबारी ललन साह के घर से शौचालय की टंकी से नेपाली शराब पकड़ा गया है पकड़ा गया शराब कुल 185 बोतल है जो कि 300 एमएल का है। शराब कारोबारी ललन साह पिता रामेश्वर साह एवं सारजन देवी पति ललन साह पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार ललन साह को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया गया हालांकि ललन साह की पत्नी सारजन देवी अभी फरार है जल्द ही उसको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जायेगा।वही छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष कैलाश कुमार,एसआई धनंजय कुमार व सैफ के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *