ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

400 पार का दिया है नारा, भ्रष्टाचार मुक्त हो देश हमारा : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 400 पार के नारे पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि 400 पार का दिया है नारा, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त हो देश हमारा। उप मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट किया कि 400 पार का दिया है नारा, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त हो देश हमारा। अबकी बार 400 पार हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाओ, इस बार फिर मोदी जी को जिताओ। मोदी जरूरी है क्योंकि भारतीय स्टार्टअप ने दी सपनों को नई उड़ान, भारत की बनानी है दुनिया में नई पहचान।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अबकी बार 400 पार, कमल का बटन दबा तो गरीबों को राशन मिलता रहेगा। कमल का बटन दबा, तो सम्मान निधि मिलती रहेगी। कमल का बटन दबा तो दीदियाँ लखपति होती रहेंगी। नागरिकता छीनने के लिए नहीं। नागरिकता देने के लिए लाया गया है समान नागरिक संहिता कानून। देश को 100 साल आगे ले जायेंगे, फिर से भाजपा की सरकार बनायेंगे। न जात-पात, न भेदभाव सबका साथ, सबका विकास।

उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि विकसित भारत के संकल्पों को प्राप्त करने हेतु हमें तुष्टिकरण की राजनीति से हटकर संतुष्टिकरण की ओर बल देना होगा। उन्होंने कहा कि मैं ज़मीन से उठा और ज़मीन से जुड़ा व्यक्ति हूँ, इसलिए गरीब जनता की पीड़ा भली – भांति समझता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *