ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिमला में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

जिला शिमला के ठियोग उपमण्डल के क्यारटू में शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। इसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या सीएच 03डी-1471 क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रही थी। क्यारटू के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और यह करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ठियोग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से निकाला। इस हादसे में अंकुश (25) पुत्र योगिंदर सिंह निवासी क्यारटू और अभिषेक (23) पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। घायलों में ललित और दलीप शामिल हैं। जिन्हें ठियोग सिविल अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया है। कार को अंकुश चला रहा था। क्यारटू से धर्मपुर की दूरी पांच किलोमीटर है।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने रविवार की सुबह बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दो घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *