ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Merry Christmas 2022: क्रिसमस पर क्यों है Mulled Wine पीने की परंपरा? यूं घर पर कर सकते हैं तैयार

क्रिसमस का मतलब है, क्रिसमस ट्री, प्लम केक, सांता क्लॉज, क्रिसमस कैरोल और मल्ड वाइन के साथ खुशी बांटने के लिए क्रिसमस एक स्पेशल दिन है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मल्ड वाइन का क्रिसमस से क्या रिश्ता है। इसी दिन क्यों इस ड्रिंक को पिया जाता है। जानिए क्या है मल्ड वाइन, क्यों क्रिसमस के दिन इसे पीते हैं।

Merry Christmas 2022 History: इस तरह हुई थी क्रिसमस पर्व की शुरुआत, जानिए  इस त्योहार से जुड़ी रोचक बातें - christmas 2022 history significance and  all you need to know about this

क्या है मल्ड वाइन 

रेड वाइन अलग-अलग मसाले, नींबू और संतरा के साथ मिलाकर मल्ड वाइन को बनाया जाता है। पारंपरिक तौर पर इसमें दालचीनी जैसे साबुत मसाले शामिल होते हैं, जिनके अपने औषधीय फायदे हैं। यह मीठा-मसालेदार ड्रिंक दूसरी शताब्दी ईस्वी से क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक हिस्सा बन गया है।

क्रिसमस पर क्यों पीते हैं मल्ड वाइन?

इतिहासकारों के अनुसार, रोमनों ने पाया कि शराब को गर्म करने से उन्हें कड़कड़ाती ठंड के दिनों से उबरने में मदद मिलती है। जबकि मसाले मिलाने से इसकी खुशबू बेहतरीन हो जाती है। जिसके बाद मल्ड वाइन सेलिब्रेशन का हिस्सा बन गई। लोगों ने सर्दियों के दौरान विशेष रूप से क्रिसमस के दौरान ड्रिंक को तैयार किया। फिर बाद में परिवार और दोस्तों के साथ ड्रिंक का आनंद लेना एक परंपरा बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *