ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत

गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे ग्राम उसरगांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम पड़री से उरई की ओर जा रही बाइक में एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बाइकसवार एक युवक व एक युवती घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना उसरगांव के समीप नेशनल हाइवे किनारे स्थित आस्था ढाबा के सामने की है। 55 वर्षीय पिता, 22 वर्षीय बेटा रितिक निवासी पड़री व बेटे की 21 वर्षीय प्रेमिका पुष्पा निवासी मुजफ्फरपुर बिहार एक बाइक पर सवार होकर कोर्ट मैरिज के लिए न्यायालय उरई जा रहे थे। तभी अज्ञात ट्रक ने आस्था ढाबा उसरगांव के सामने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक 55 वर्षीय रामआसरे निवासी ग्राम पड़री की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बेटा रितिक व उसकी प्रेमिका पुष्पा घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *