ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए आपाटोला मुठभेड़ में मारे गए सभी 29 नक्सलियों की पहचान के साथ नक्सलियों पर घोषित इनामी की राशि की जानकारी सार्वजनिक की गई है।

कांकेर पुलिस ने सोमवार की देर रात जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए सभी 29 नक्सलियों पर कुल 01 करोड़ 78 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं नक्सलियों से जब्त एके- 47 और इंसास जैसे हथियारों पर पुलिस ने 07 लाख 55 हजार का इनाम रखा था। इस तरह कुल ईनामी राशि 01 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। पहली बार नक्सलियों के शीर्ष संगठन ने भी माना की मारे गये सभी नक्सली थे, अन्यथा अक्सर नक्सली संगठन पुलिस एवं फोर्स पर नक्सली नहीं होने तथा ग्रामीण होने का दावा करते रहे हैं। नक्सलियों के हितचिंतक तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता भी इस मुठभेड़ पर मौन हैं।

उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 29 नक्सली मारे गये थे। पुलिस फोर्स और नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव को ढेर किया गया था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया था। मारे गये नक्सलियों में एक मात्र नक्सली 10 लाख का ईनामी रवि उर्फ बचनू मंड़ावी पिता स्व पंडरू निवासी औकेमपाल, थाना गंगालूर जिला बीजापुर है। बाकी अधिकतर जिसमें 16 नक्सली 08 लाख के ईनामी है, वहीं 05 लाख के ईनामी 06 नक्सली एवं बाकी बचे नक्सली 02 लाख एवं 01 लाख के ईनामी नक्सली मारे गये हैं। आपाटोला मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे जाने के बाद बस्तर संभाग में नक्सली संगठन में अफरा-तफरी मची हुई है, यहां बड़े पैमाने पर नक्सलियों में आत्मसमर्पण करने की होड़ लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *