ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुरादाबाद लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के अंतिम संस्कार में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद का शनिवार शाम को दिल्ली में निधन हो गया था। वह 71 वर्ष के थे। शुक्रवार को मुरादाबाद लोकसभा का चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ने मतदान भी किया था।

मुरादाबाद जनपद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से 5 बार विधायक व मुरादाबाद लोकसभा से एक बार सांसद रहे। वर्तमान में मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार सिंह का शनिवार शाम को दिल्ली में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शव अंतिम दर्शन के लिए उनके रतुपुरा स्थित आवास पर रखा गया है। पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार ठाकुरद्वारा स्थित पैतृक गांव रतुपुरा में रविवार दोपहर 3 बजे होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह दोपहर 2 बजे रतुपुरा गांव में सर्वेश सिंह के आवास पर पहुंचेंगे और उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद में रतुपुरा गांव में होने वाले अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे।

मुरादाबाद के साथ प्रदेश के कई जिलों के जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता आदि भी बड़ी संख्या में रतुपुरा गांव में कुंवर सर्वेश सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *