ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बहन के घर जाने के लिए निकली किशोरी लापता, मां की तहरीर पर केस दर्ज

महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से एक किशोरी अचानक लापता हो गई। किशोरी अपनी बहन के घर जाने के लिए अपने घर से निकली थी।

शनिवार को किशोरी की मां ने थाना पुलिस लाइन को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बीती 15 अप्रैल को बड़ी बहन के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद से वह लापता है। अब तक वह अपनी बहन के घर भी नहीं पहुंची है और न ही घर लौटी है। पुलिस ने आज अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *