ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंकित की बल्लेबाजी व गेंदबाजी से दिव्ययुग ने जीता मैच

सी.ए.एल. डेकथलान स्पोर्ट्स टी-20 लीग मैच में दिव्ययुग आश्रम क्लब ने पैरामाउंट क्रिकेट क्लब को हराकर बढ़त बना ली। इस मैच में दिव्ययुग के आलराउंडर अंकित मिश्रा की बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी चमकी।

दिव्ययुग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गवांकर 173 रन बनाये आलराउंडर अंकित ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच चौका की मदद से 35 बाल पर 36 रन बनाये। वहीं अंकित ने गेंदबाजी में 24 रन देकर दो विकेट झटके। अविनाश यादव ने दो चौका और एक छक्का की मदद से 18 बाल पर 22 रन बनाये, जबकि कार्तिक गुप्ता ने 29 रन का योगदान दिया। पैरामाउंट की पूरी टीम 115 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गयी और दिव्ययुग ने 58 रन से मैच को जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अनुपम मात्र चार रन बनाकर आउट हो गये। वहीं अमन पांडेय ने 35 रन का योगदान दिया। अभिषेक यादव ने 15 रन बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *