ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में सपा-बसपा और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मंगलवार को सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालो में बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा (अम्बेडकरनगर), बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर विजय कुमार (कुशीनगर), बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू (बांदा), बसपा से जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रजापति (बांदा), जिला पंचायत सदस्य आदित्य यादव (आजमगढ़), नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह (प्रतापगढ़), नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सोनी (प्रतापगढ़), सपा से पूर्व प्रदेश महासचिव दया शंकर सिंह यादव (गाजीपुर) ने भाजपा का दामन थामा है।

इसी तरह सपा से पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह पटेल (मीरजापुर), बसपा से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता द्विवेदी (उन्नाव), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा (जालौन), सपा से ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव (उन्नाव), बसपा से पार्षद अमित चौधरी (लखनऊ), सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र यादव (उन्नाव), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी (सिद्धार्थनगर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डाॅ. सरोज पाण्डेय (आजमगढ़), बसपा के विधानसभा प्रत्याशी घनश्याम पाण्डेय (प्रयागराज), बसपा से जिला पंचायत सदस्य बृजकुमारी पाण्डेय (प्रयागराज), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्य प्रताप सिंह (फिरोजाबाद), केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लहुराबीर व्यापार मंडल के संगठन मंत्री संजय मिश्रा (वाराणसी), सपा सिन्धी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी (कानपुर), सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक संजय यादव (हमीरपुर), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक सिंह (बाराबंकी), ब्राह्मण युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय (आजमगढ़) तथा कांग्रेस के पूर्व पार्षद आशीष सिंह सुजल (लखनऊ) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए मोदी जी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *