ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को 133वीं जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाया गया

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रजत सिंह की अगुवाई और भाजयुमो नेता व विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो नेता श्री कुमार ने कहा कि श्रद्धेय डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त करने का काम किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया, जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।

उन्होंने कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के ध्येय वाक्य शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो को आत्मसात कर शोषण मुक्त समता युक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान करने का आह्वान किया।वही नगर अध्यक्ष रजत सिंह, महिला मोर्चा नेत्री चाँदनी सिंह, शिवानी सिंह,लक्ष्मी रंजन राधा देवी डॉ नम्रता सिंह नगर महामंत्री प्रश्नजीत चौधरी, उपाध्यक्ष अरुण निराला, भाजपा नेता प्रदीप कनोजिया, राहिल खान,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, नगर अध्यक्ष किशन शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद पासवान,जिला कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह,बूथ अध्यक्ष विभाष गुप्ता, राजेश्वर गोलू ,मो. सैयद,आदि ने बाबा साहेब द्वारा समाजिक असमानताओं और कुरीतियों को दूर करने तथा शोषित व वंचित वर्गों के लिए किए गए सँघर्ष को प्रेरणादायी बताया और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *