ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कमरे में मिला युवक का शव

चिनहट थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव कमरे में मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान राजकमल (30) के रूप में हुई है। बुद्ध विहार कॉलोनी में वह किराये के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि राजकमल की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर हमीरपुर गयी थी। उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम भेजकर मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *