ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जेएलकेएम ने रांची,धनबाद और दुमका से की उम्मीदवारों की घोषणा

जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेएलकेएम) ने राज्य के तीन लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रांची, धनबाद और दुमका लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारे हैं। इस संबंध में शनिवार को पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव ने सूची जारी की है। इसके अनुसार धनबाद सीट से इकलाख अंसारी, दुमका से बेबी लता टुडू और रांची से देवेंद्र नाथ महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पूर्व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट से उतरने की घोषणा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *