ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सडक़ हादसे में घायल युवक ने दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

टोहाना के गांव भोडि़या के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए युवक ने जख्मों का ताव न सहते हुए शुक्रवार देर शाम को हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बारे में जानकारी मिलते ही टोहाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शनिवार को मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव ठरवां निवासी रामेश्वर ने कहा है कि 10 अप्रैल को उसका लड़का संजय किसी काम से टोहाना गया था। शाम को वह किसी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर आ रहा था। पीछे-पीछे वह भी अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था। जैसे ही वे गांव भोडि़या के पास पहुंचे, तो संजय मोटरसाइकिल से उतरकर पैदल चलने लगा। इसी दौरान गांव की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने वाहन को लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए संजय में टक्कर दे मारी।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को उपचार के लिए टोहाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे टोहाना के निजी अस्पताल में ले गए और वहां से हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चले उपचार के दौरान शुक्रवार को संजय की मौत हो गई। इस मामले में टोहाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *