ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद जब्त, चार गिरफ्तार

मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान एक डीबीबीएल बंदूक, चार एसबीबीएल बंदूकें, सात स्थानीय निर्मित पोम्पी बंदूकें, पांच स्थानीय निर्मित पोम्पी एच.ई., एक सौ 63 बैरल बंदूक कारतूस, दो बी.पी जैकेट, दो स्थानीय निर्मित बी.पी. प्लेट, एक पटका हेलमेट, चार बाओफेंग हैंड हेल्ड सेट बैटरी और चार चार्जर के साथ, छह मोबाइल फोन, चार कॉम्बैट नी गार्ड, एक ऑलिव ग्रीन रंग का जैकेट, दो भारतीय निर्मित दोपहिया वाहन, दो बर्मी दोपहिया वाहन तथा चार स्टांप सील और एक कैशबुक टेंगनौपाल जिले के पल्लेल ऐमोल से बरामद किया गया।

इसके अलावा टेंगनौपाल जिले के पल्लेल ऐमोल में तलाशी अभियान में छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *