ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता शव बरामद

उधमपुर के सीन ब्राहम्णा क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियाें में पेड़ से लटकता बरामद किया गया है।

जानकारी अनुसार सीन ब्राहम्णा क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक पेड़ पर एक युवक के शव को लटकते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस की टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। यहां पर उन्होंने शव कब्जे में लेकर नीचे उतारा तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत उसे पोस्टमार्टम हेतु टिकरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव की पहचान अर्जुन कुमार निवासी सीन ब्राहम्णा के रूप मंे की गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *