ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरु

शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के जूना ब्यावरा में रहने वाले 39 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बंद कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात जूना ब्यावरा निवासी दीपक (39) पुत्र ओमप्रकाश जोशी ने बंद कमरे में झूला के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक वाहन चालक था और उसके दो बच्चे है। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सुरेन्द्र जोशी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *