• March 14, 2026

मतदान मिशन 85 फीसदी को लेकर चल रहा अभियान

 मतदान मिशन 85 फीसदी को लेकर चल रहा अभियान

नवगछिया पुलिस जिला में भी मतदान 85 फीसदी करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी बाबत नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र हैं।

हम सभी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए हमलोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। इसमें जीविका, शिक्षा विभाग, विकास मित्र और अन्य विभाग के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के बूथ पर मतदान प्रतिशत 85 से भी अधिक होगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *