ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज गया में जनसभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरारू स्थित सर्वोदय विद्या मंदिर हाईस्कूल मैदान में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद शाह का यह पहला बिहार दौरा है।

वह औरंगाबाद से भाजपा सांसद एवं पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के के पक्ष में प्रचार करेंगे। रालोजपा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी शाह के साथ मंच साझा करेंगे। शाह बुधवार गया एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से गुरारू पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी साथ रहेंगे। अमित शाह गुरारू में करीब एक घंटा रुकेंगे। उल्लेखनीय है कि गुरारू प्रशासनिक रूप से गया जिले में आता है लेकिन इसकी लोकसभा सीट औरंगाबाद लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *