ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएमएस ने चखा मरीज और तीमारदारों को दिए जाने वाले भोजन का स्वाद

भर्ती मरीज और उसके तीमारदार को जिला पुरुष अस्पताल में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए मंगलवार को सीएमएस डॉ आरके कोली द्वारा भोजनालय का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वयं भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्होंने पैथोलॉजी और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। जिला पुरुष चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों को और उनके तीमारदारों को शासन के निर्देशों के क्रम में भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह भोजन गुणवत्ता पूर्ण लाभार्थी तक पहुंच रहा है या नहीं, इसका निरीक्षण करने के लिए सीएमएस डॉ. आरके कोली मंगलवार को औचक निरीक्षण पर भोजनालय पहुंच गए। जहां उन्होंने न सिर्फ भोजनालय की साफ सफाई व्यवस्था व भोजन को बनाए जाने की प्रक्रिया देखी। इसी के साथ उन्होंने बनाए गए भोजन का स्वयं स्वाद भी लिया। रसोइये से दाल पतली होने की वजह पूछी तो बताया गया कि कुछ मरीजों को बहुत पतली दाल खाने के निर्देश डॉक्टर द्वारा दिए जाते हैं, उन्हें छोड़ कर बाकी मरीज को नीचे से गाढ़ी दाल निकाल कर दी जाती है।

सब्जी की गुणवत्ता भी संतोषजनक मिली। किचन में साफ-सफाई भी मिली। इसके बाद में वह पैथोलॉजी पहुंचे जहां भी साफ-सफाई व्यवस्था ठीक मिली, मरीजों की जांच हो रही थी और इसके बाद वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचे जहां पर भीड़ अधिक होने को लेकर उन्होंने स्टाफ को और गार्ड को मरीज से मिलने के निर्धारित समय के टाइम टेबल का पालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *