ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खिचड़ी घोटाले में शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर से ईडी की पूछताछ जारी

कोरोना के दौरान मुंबई में हुए खिचड़ी घोटाला मामले में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में पूछताछ कर रही है। इस बारे में ईडी ने कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

ईडी ने 29 मार्च को खिचड़ी घोटाला मामले में अमोल कीर्तिकर को दूसरा समन जारी कर 8 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया था। सोमवार को अमोल कीर्तिकर ईडी कार्यालय पहुंच गए। ईडी के अधिकारी उनसे गहन पूछताछ कर रहे हैं। ईडी कार्यालय में जाने से पहले कीर्तिकर ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में ईडी के हर सवाल का वे जवाब देंगे। साथ ही इस मामले का पाई-पाई का हिसाब भी वे ईडी को देंगे।

उल्लेखनीय है कि कीर्तिकर को शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। ईडी ने अमोल पर खिचड़ी घोटाले में वित्तीय अनियमितता के साथ तय मात्रा से कम खिचड़ी गरीब मजदूरों को आपूर्ति कर लाभ कमाने का आरोप लगाया है। इस मामले में ईडी की टीम सूरज चव्हाण और सुजीत पाटकर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *